पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के लिए पंचायत मुखिया ने आयोजित किया शिविर

0
14

-राजपुर में लोगों के मध्य किया गया पौधे और चादर का वितरण
बक्सर खबर। पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश। से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। इस लिए हम सभी की जिम्मेवारी हैं। पौधे लगाए और अगर आप उसे लगाने में सक्षम नहीं हैं। भूमि का अभाव है तो कम से कम लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही अगर कोई पेड़ को नुकसान पहुंचा रहा हो तो उसे ऐसा करने से मना करें। यह भी एक तरह का सार्थक प्रयास है।

यह बातें बुधवार को राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित शिविर के दौरान पंचायत मुखिया सह राजद के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह ने कहीं। उन्होंने इस मौके पर लोगों के साथ कुछ पौधे भी लगाए। साथ ही कमजोर वर्ग के लोगों के मध्य चादर का वितरण किया। इस दौरान राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, हाला पांडेय, वार्ड सदस्य कृष्णा कुमार, उप मुखिया, कामेश्वर सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here