नहीं रहे राजद के नेता व पैक्स अध्यक्ष सरफराज अहमद

0
923

बक्सर खबर। राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व बीस सूत्री के उपाध्यक्ष सरफराज अहमद का आज तड़के इंतकाल हो गया। वे वर्तमान समय में भोजपुर जदीद के पैक्स अध्यक्ष थे। पूर्व में जिला पार्षद भी रहे हैं। नया भोजपुर के सरफराज अहमद की राजद में मजबूत हैसियत थी। वे लालू यादव के करीबी भी माने जाते थे। सूत्रों के अनुसार सोमवार वे घर पर ही थे।

आज मंगलवार की सुबह जब वे देर तक बिस्तर से नहीं उठे तो लोग जगाने पहुंचे। उन्होंने पाया कि वे अब नहीं रहे। उनकी मौत पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खालिद अनवर, पूर्व राजद प्रत्याशी पप्पू यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष अरविंद यादव, सोहराब कुरैशी, आसिफ जमा, इम्तियाज, पूर्व अध्यक्ष भरत यादव, लालबाबू यादव, सत्येन्द्र आजाद व राजद अध्यक्ष शेषनाथ यादव आदि ने शोक जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here