-मामा ने दर्ज कराई शिकायत, कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस कर रही जांच
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना के लेवाड़ गांव के समीप 25 नवंबर की सुबह युवक का शव मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कराई तो ज्ञात हुआ वह बड़का ढ़काइच गांव का रहने वाला था। लेकिन, महज बाईस-तेइस वर्ष के नारायण दुबे की मौत कैसे हुई। यह मामला पहली बना हुआ है। उसका शव एनएच से सटे झाड़ी में मिला था। चेहरे पर जख्म के निशान थे। युवक के मामा अमरेश जो सिमरी थाना के डुमरी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने उसकी मौत को हत्या करार दिया है। पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत भी रखी है। आवेदन के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस ने पूछने पर बताया परिवार के लोगों का कहना है। वह 24 की रात एक शादी में शामिल होने गया था। वहां से आने के बाद दादा जी के लिए घर खाना लेने गया। उसके बाद लापता हुआ। रात में वह कैसे लेवाड़ गांव के समीप पहुंचा। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को नहीं है। कुछ लोगों का कहना है। जहां उसका शव मिला है। वहां अक्सर कुछ नशेड़ी नजर आते हैं। लेकिन, उनका इस हत्या से क्या वास्ता हो सकता है। यह पुलिस समझ नहीं पा रही। लेकिन, मुखबिरों के आधार पर और कुछ तकनीकी साक्ष्य का अवलोकन कर सूचना एकत्र की जा रही है। पुलिस अभी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। यह हत्या ही है या कुछ और। लोग भी पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह हत्या है या कुछ और।

































































































