बक्सर खबर। दोपहर के वक्त घर से बाहर निकले युवक राजू सिंह को अचानक मौत ने अपनी आगोश में ले लिया। उन्हें ध्यान ही नहीं रहा कि सामने रास्ते में बिजली का टूटा तार पड़ा है। वह उसके संपर्क में आ गए और अपनी जान गवां बैठे। यह हादसा आज मंगलवार को दोपहर के वक्त हुआ। सोनवर्षा ओपी के डिहरी गांव निवासी राजू सिंह (30) पुत्र हरिहर सिंह की असमय मौत से आस-पास के लोग आक्रोशित हो गए। सबने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कि और मुआवजे की मांग की। कुछ लोगों ने एनएच 30 पर प्रदर्शन भी किया।


































































































