भूमि विवादों का हो त्वरित निपटारा, विधि-व्यवस्था से समझौता मंजूर नहीं: सदर एसडीओ

0
366

नगर थाना और अंचल अधिकारियों को निर्देश, पुराने समझौतों का सख्ती से पालन कराने का आदेश                            बक्सर खबर। भूमि विवाद और विधि-व्यवस्था को लेकर गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अविनाश कुमार ने की। इसमें सदर डीएसपी गौरव पांडेय, नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सदर अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी चौसा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे भूमि विवादों की गहन समीक्षा की गई। एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन किया जाए, ताकि छोटी-छोटी बातों को लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।

सभी थानों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और नियमित निगरानी बनाए रखें। खास तौर पर शहर के मठिया रोड स्थित कब्रिस्तान की भूमि से जुड़े विवाद पर चर्चा हुई। इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष और अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे लगातार निगरानी रखें और पूर्व में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते का सख्ती से अनुपालन कराएं। एसडीओ ने यह भी कहा कि भूमि विवाद से संबंधित जो भी नए आवेदन प्राप्त हों, उनका समयबद्ध निष्पादन करते हुए अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here