बक्सर खबर। राज्य के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को बक्सर पहुंच रहे हैं। वे समाहरणालय में पदाधिकारियों संग जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। सुबह 10:30 बजे समाहरणालय में उनकी समीक्षा बैठक रखी गई है। इसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे नियोजन मेले का शुभारंभ करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने भी उनके आगमन पर स्वागत की तैयारी रखी है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील राय ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता गोलंबर पर सुबह उनका स्वागत करेंगे।


































































































