हरे कृष्ण महामंत्र पर झूम उठे श्रद्धालु

0
50

नंदोत्सव में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद वितरण                                                   बक्सर खबर। स्टेशन रोड स्थित मुसाफिर गंज के राधा मदन मोहन मंदिर द्वारा शहर के शहनाई पैलेस में आयोजित श्रीकृष्ण छठी महोत्सव भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार अपराह्न मनोहर दास प्रभुजी के मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद भक्तगणों ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ हरिनाम संकीर्तन किया। कथा प्रवचन के दौरान नंदोत्सव का महत्व बताया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़ी रुचि से सुना।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण की छठी की भव्य झांकी के दर्शन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के सेवकों ने सभी भक्तों और नगरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा देते रहेंगे। महोत्सव में मुकुंद सनातन प्रभु, विनय प्रभु, शिवांग विजय, वर्षा पांडेय, अमित पांडेय, कंचन जयसवाल, मीना कुशवाहा, तारा माता, गुड़िया माता, प्रियांशी माता, सौम्या, सुनीता, पुनम, सुकृति, राज प्रभु, सुधीर प्रभु, ओमकार प्रभु, मनोज प्रभु और वेंकटेश प्रभु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here