मासूम की गला दबाकर हत्या, दो नामजद

0
568

बक्सर खबर : नया भोजपुर ओपी के नोनियाडेरा गांव में मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पवन कुमार की मां रीना देवी की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। वे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सूचना के अनुसार रविवार की शाम भैरव चौधरी की पत्नी रीना देवी शौच के लिए गई हुई थी। घर पर उसका पुत्र पवन था। इतने में बेटे के चिखने की आवाज सूनी। आस पड़ोस के लोगों ने भी शोर सूना। गांव वाले पहुंचे तो देखा कल्लू चौधरी और सुनील चौधरी बच्चे को मार रहे हैं। लोगों के पहुंचते ही वे भाग चले। इस बीच मां आई तो बच्चे को बेहोश पाया। उसे निजी अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत करार दे दिया गया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here