हसीन सपने दिखा पत्नी की कर रहा था पिटाई, मुकदमा दर्ज

0
908

बक्सर खबर। अपनी पत्नी को हसीन सपने दिखा पति उसे गांव से शहर ले आया। यहां शहर के एक मुहल्ले में किराए का घर लेकर साथ रहने लगा। जल्द ही हम लोग राजस्थान जाएंगे। मैं कमाउंगा और तुम मेरे साथ रहना। और न जाने क्या-क्या सपने दिखाने वाला पति ही अपनी पत्नी का दुश्मन बन गया। पिछले कुछ दिनों से वह उसे लगातार प्रताडि़त कर रहा था। बंद कमरे में मारता और कहीं जाने भी नहीं देता। यह शिकायत है अर्चना की जो सोमवार को महिला थाने पहुंची थी।

भोजपुर थाना के बनकट की रहने वाले इस शादी-शुदा युवती की शिकायत पर पुलिस ने पति सुरेश पाल पुत्र सत्येन्द्र पाल ग्राम ब्रह्मपुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पीडि़ता के अनुसार बहुत दिनों से उसका विवाद पति से चल रहा है। मामला कोर्ट में भी गया था। जहां न्यायालय के समक्ष उसने यह भरोसा दिलाया कि मैं सारे गम भुला इसे अपने साथ रखुंगा। न्यायालय में हुए समझौते के बाद अर्चना कुमारी पति के साथ ससुराल चली गई। जहां से राजस्थान की बात कह वह उसे बक्सर चीनी मिल इलाके में ले आया। पिछले कुछ दिनों से उसके साथ बराबर मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना उसने फोन से अपने मायके वालों को दी। घर वाले आए तो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा गांव चली गई।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here