सरकारी गोदाम में पहुंचा 3196 मेट्रीक टन धान

0
139

बक्सर खबर : सरकार की धान गाड़ी जिले में चल पड़ी है। इसकी साप्ताहिक समीक्षा स्वयं डीएम कर रहे हैं। मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया 91 पैक्स ने धान खरीद की सहमती दी है। इनमें 35 ने धान खरीद शुरु कर दी है। जिन्हें 470.22 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। आठ में चार व्यापार मंडल द्वारा भी क्रय कार्य किया जा रहा है। सभी को निर्देश दिया गया है। वे किसानों का धान खरीदें।

जिले में अभी तक 4237 किसानों ने आन लाइन पंजीयन कराया है। बैठक में यह जानकारी भी दी गई। सिमरी प्रखंड में धान की खरीद शुरु नहीं हो पाई है। जो पैक्स क्रय नहीं कर रहे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस वर्ष जिले को 87000 मेट्रीक टन धान की खरीद लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष जिले में अभी तक 3196 मेट्रीक टन धान खरीदा जा चुका है। समीक्षा बैठक के दौरान आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर मिश्रा व अन्य पदाधिकारी और कुछ लोग मौजूद रहे। खबर के यह आंकडे अन्य मीडिया हाउस के माध्यम से बक्सर खबर को प्राप्त हुए हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here