खतरे के निशान से नीचे उतरा गंगा का पानी

0
311

– प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की गति से हो रहा कम
बक्सर खबर। सप्ताह भर बाद राहत की खबर सामने आई है। गंगा आज रक्षाबंधन के दिन खतरे के निशान से नीचे उतर गई हैं। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार दोपहर एक बजे पानी 60 मीटर तक आ गया है। इसके कम होने की रफ्तार प्रति घंटे दो सेंटीमीटर है। अर्थात अगले दिन रविवार को पानी चेतावनी सीमा से भी नीचे आ सकता है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार प्रति घंटे पानी दो सेंटीमीटर कम हो रहा है।

बक्सर में खतरे का निशान 60.32 मीटर है। गुरुवार की रात से ही पानी के कम होने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था। पहले गति एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की थी। अब दो बढ़कर दो सेंटीमीटर हुई है। अगर यही गति बरकरार रही तो रविवार को पानी चेतावनी सीमा के नीचे उतर जाएगा। साथ ही चौसा-रामगढ़ पथ से भी पानी हट जाएगा। इससे ठोरा, कर्मनाशा, और धर्मावती नदी के किनारे के गांवों को भी राहत मिलेगी। इसकी वजह से कई गांव के किसान परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here