बक्सर खबर। नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 14-0 से खारिज हो गया। मुख्य पार्षद माया देवी व उप मुख्य पार्षद इन्द्रप्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह के खिलाफ किसी ने मत का प्रयोग नहीं किया। हालाकि सदन में 15 सदस्य ही उपस्थित हुए। 14 ने इन दोनों पदेन के समर्थन में मतदान किया। एक वोट निरस्त हो गया। वहीं अन्य कोई पार्षद अविश्वास की बैठक में शामिल नहीं हुआ।
जो लोग उपस्थित हुए थे। उन्होंने ने ही कुछ दिन पहले अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। आज वहीं समर्थन में विजय का प्रतीक बनाए उनके साथ खड़े थे। जो विरोध का साहस रखते थे। वे सदन में उपस्थित नहीं हुए। क्योंकि सभी जानते है। मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद सब एक ही दरबार के भक्त है। वैसे मतविभाजन को देखते हुए सदर एसडीओ केके उपाध्याय, सदर सीओ सत्येन्द्र कुमार, नप पदाधिकारी रोहित कुमार आदि मौजूद थे।


































































































