कार्यालय खुलते ही दो दिवसीय हड़ताल, 6 अक्टूबर से होगी भूख हड़ताल बक्सर खबर। समाहरणालय स्थित न्यू सभा कक्ष में रविवार को आईटी सहायक और कार्यपालक सहायकों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने की, जबकि मंच संचालन बिहार राज्य आईटी कमी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ने किया। निर्मल कुमार ने कहा कि सेवा नियमितीकरण और वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार और अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई गई। लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो अब सभी कर्मचारियों ने हड़ताल और भूख हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
दीनानाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के बाद कार्यालय खुलते ही 3 और 4 अक्टूबर को दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल होगी। इसके बाद 6 अक्टूबर से भूख हड़ताल शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में कार्यरत आईटी सहायक और कार्यपालक सहायकों में गहरा आक्रोश है। बैठक में रोहित कुमार, अवधेश कुमार, सुघेन्दु प्रसाद, चंद्र विजय कुमार, महेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, विपिन कुमार, कमलेश कुमार, बबलू प्रसाद पासवान, रोहन कुमार, सुनील कुमार, धनलाल पासवान, पंकज तिवारी, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, धनजी प्रसाद, राकेश कुमार, सोनू कुमार, संतोष कुमार, महेंद्र यादव, रवि जी समेत दर्जनों कार्यपालक सहायक मौजूद रहे।