आगजनी में पहुंचे डीएम, मदद में जुटा प्रशासन

0
526

बक्सर खबर। उत्तरी नैनीजोर के लालीबाबा के डेरा में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है। उसे देखने के लिए जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा वहां मौके पर पहुंचे। उनके साथ ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव भी थे। सूत्रों के अनुसार आग ने बहुत लोगों का दाना-पानी तक छीन लिया है। जो आग की चपेट में आने से झुलसे हैं।

उनमें टुनटुन यादव, पुकार यादव, रजिया देवी, छोटी कुमारी, मेहुल यादव, रामाशीष यादव, फुलवरिया देवी आदि शामिल है। सूत्रों के अनुसार बहादुर यादव एवं रामधन यादव के घर में रखे सिलेंडर के फट जाने से कई और घर चपेट में आ गए। आग ने अचानक भीषण रुप अख्तियार कर लिया। सभी घायलों को उपचार के लिए पास से रघुनाथपुर अस्पताल में ले जाया गया है। डीएम के निर्देश पर सीओ ब्रह्मपुर और अस्पताल की टीम राहत व बचाव कार्य में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here