बक्सर खबर। राज्य सरकार ने 31 अगस्त की शाम कई पदाधिकारियों का तबादला किया। पूरे प्रदेश स्तर पर हुए तबादलों में बक्सर के उप निर्वाचन अधिकारी पुष्कर कुमार को यहां से दरभंगा भेजा गया है। वे यहां डीएम के ओएसडी व शस्त्र शाखा का प्रभार देख रहे थे। वे काफी सुलझे पदाधिकारी थे। उनकी जगह आशुतोष राय सारण से आ रहे हैं।
वे मूल रुप से गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा पश्चिम चंपारण से अनिल कुमार पटेल भी अवर निर्वाचन पदाधिकारी बनकर डुमरांव आ रहे हैं। यह भी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। इसके अलावा दो अन्य लोगों का यहां आगमन हुआ है। जिसमें डुमरांव के लोक जन शिकायत पदाधिकारी जनमेजय शुक्ला व और डीसीएलआर का नाम शामिल है। यह पद भी लंबे समय से खाली थे।



































































































