पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दी बधाई बक्सर खबर। युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह सासाराम-रोहतास प्रभारी बबलू यादव को अब राष्ट्रीय जनता दल बक्सर किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नई नियुक्ति पर जिले के राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस जिम्मेदारी के लिए बबलू यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण कुमार चंदन, सांसद सुधाकर सिंह और ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव के प्रति आभार प्रकट किया गया।
ज्ञात हो कि बबलू यादव पहले भी युवा राजद के जिलाध्यक्ष रहते हुए संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचा चुके हैं। उनकी संगठन क्षमता और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेताओं को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में किसान प्रकोष्ठ और भी मजबूत और धारदार बनेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, वरिष्ठ नेता गणपति मंडल, लाल बाबू यादव, पप्पू यादव, बद्री सिंह, अखिलेश यादव, चंदन सिंह, प्रदीप केसरी, विवेक यादव, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधीर गुप्ता, अरविंद आजाद, अजीत राय, त्रिलोकी खरवार, विकास यादव, महावीर राम, विमल गोंड, संजय यादव, चंदन राम, सुमन कुमार, रवि कुमार, चंदन गोंड, एकता यादव, सलोनी यादव, रानी ठाकुर, पूजा कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बबलू यादव को बधाईयां दी।