बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल में सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदी गुप्तेश्वर सिंह (75) की मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। लेकिन दोपहर एक बजे के लगभग उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने जो प्रतिवेदन भेजा है। उसके अनुसार वे ग्राम हुड़का, थाना दरिहट, जिला रोहतास के निवासी थे।
29 अगस्त 2019 से ही उनको पेट में तकलीफ थी। तब से लेकर अब तक वे दो बार पटना पीएमसीएच भी उपचार के लिए भेजे गए। वहां से वापस लौट आते थे। उन्हें फिर पेट में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई।



































































































