खंडहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

0
683

बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के कृतपुरा नहर मार्ग के किनारे स्थित खंडहरनुमा पुराने मकान से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मुंह से भी खून निकला था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता हो रहा था कि उसकी हत्या की गई है। और सुनसान जगह पर लाकर उसे छोड़ दिया गया है। सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने वहां उसका शव देखा। तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई।

पूछताछ शुरू हुई, सोशल मीडिया पर तस्वीर डाली गई। कुछ घंटे बाद वहां परिजन पहुंचे। मृतक की पहचान मनोज सिंह उम्र 20 वर्ष पिता संतोष सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनोज सिंह का परिवार मूल रूप से राजपुर का रहने वाला है। लेकिन पिता चौसा में ही ग्रामीण चिकित्सक का कार्य करते है। जिस कारण लंबे समय से पूरा परिवार चौसा में ही रह रहा था। शव की पहचान तथा परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त किए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here