‌‌दादा ने किया जदयू प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन

0
293

बक्सर खबर। जदयू के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह (राज्य सभा सांसद) पार्टी के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह बात लगभग साफ हो चुकी है। आज गुरुवार को उन्होंने पटना में पार्टी के निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ प्रदेश स्तर के सभी कद्दावर नेता मौजूद थे।

राजनीतिक जानकारों ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। जिसके लिए आज नामांकन दाखिल हुआ। अन्य किसी नेता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया गया है। इस लिए यह तय है कि वे निर्विरोध ही अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होंगे। पाठकों को ज्ञात होगा कि वशिष्ठ नारायण सिंह बक्सर के ही रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here