बसपा ने कसी कमर, महावीर यादव की नई जिला टीम का हुआ एलान

0
195

—संगठन को सशक्त बनाने के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा, हरिहर मेहरा और संजय राम बने जिला प्रभारी                                                                    बक्सर खबर। बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर यादव ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई जिला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर मनोनयन की घोषणा की गई। नई जिला कमेटी में हरिहर मेहरा एवं संजय कुमार राम को जिला प्रभारी बनाया गया है।

जबकि वंश नारायण राम को जिला उपाध्यक्ष, चंदन चौहान को जिला महासचिव एवं ईश्वर दयाल राम को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वजीत महतो, प्रमोद कुमार राम एवं सरोज राम को शामिल किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महावीर यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आशा और विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा मिशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here