इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर भक्ति का उत्सव, झूमे श्रद्धालु

0
199

प्रभुपाद आश्रम में कीर्तन, प्रवचन, भोग व महाआरती से गुंजा परिसर                                                            बक्सर खबर। पड़री-हरिकिशुनपुर मोड़ के पास प्रस्तावित इस्कॉन मंदिर परिसर स्थित प्रभुपाद आश्रम में देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य और दिव्य रूप में मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संध्या आरती से शुरू हुए इस आयोजन में मधुर कीर्तन, प्रवचन और मनमोहक सजावट ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ. रमेश कुमार ने किया। उन्होंने वृंदावन से पधारे पूज्य योगेश्वर महाराज का परिचय कराया। योगेश्वर महाराज ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और गीता के संदेश को आत्मसात करने पर बल दिया। वहीं सुकृति बहन और उनकी टीम के मधुर भजनों ने सभी भक्तों को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया।

भगवान के जन्मोत्सव पर भक्तों और पुजारियों ने मिलकर प्राकृतिक द्रव्यों से अभिषेक किया। इसके बाद 56 भोग का अर्पण, महाआरती और कीर्तन के बीच भक्तों का नृत्य वातावरण को आनंदमय बना गया। अंत में सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजन मंदिर प्रबंधक राजा गोविंद दास की अध्यक्षता में हुआ। इसमें डॉ. रमेश कुमार और ओंकार दास के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में जयपुर के विधायक मनीष यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, कांग्रेस के मनोज पांडेय, अंशु दुबे, मुन्ना जी, रोहतास गोयल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में शैलेन्द्र सिंह, विकास यादव, संतोष गुप्ता, कौशल जी, आकाश, प्रेम प्रकाश, मनमोहन दास, अनिल जायसवाल, सत्येन्द्र जी, रोहित, विशाल, सोनू, रामचंद्र, राजकुमार, फाइटर सिंह और लक्ष्मण जी की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here