बाइक चोरी करते एक और अपराधी रंगेहाथ गिरफ्तार 

0
1627

बक्सर खबर। जिले की पुलिस को मंगलवार की शाम दो सफलताएं मिली। कोरानसराय में एक पेट्रोल पंप के पास से चोर बाइक चुरा रहा था। संयोग से पंप के एक आपरेटर की नजर उसपर पड़ गयी। लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस के हवाले किया गया। जब उसे पुलिस ने अपना थर्मामीटर मीटर दिखाया तो उसका बुखार कुछ कम हुआ। अपना नाम उसने चंदन कुमार सिंह ग्राम सोनवर्षा बताया। पुलिस ने जब उसे कुछ दवा दी तो उसने बताया मेरे साथ एक और चोर यहां आया है। वह बोलेरो चुराकर भागा है। इतने सुनते ही पुलिस उसके पीछे भागी।

डुमरांव शहर को चोर पार कर चुका था। पुलिस ने एनएच पर उसे गाड़ी समेत जाते देखा। तेज गति से पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो वह भी भागने लगा। भागते-भागते वह गंगा सेतु के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होने लगा। उसने उत्पाद विभाग के वैरियर को भी ठोकर मार दी। लेकिन पुलिस ने उसे अंतत: बोलेरो समेत दबोच लिया। सूचना के अनुसार फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि उसका नमा सुरेश यादव, ग्राम रामपुर मठिया थाना सिमरी है। उसे सिमरी पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। ऐसा माना जा रहा है उसने सिमरी और नावानगर क्षेत्र में कई वाहनों की चोरी की है। जिन्हें वह उत्तर प्रदेश में ले जाकर बेचता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here