शरद यादव को दी गई श्रद्धांजलि, जदयू  कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया कार्यक्रम

0
123

बक्सर खबर। जनता दल यू. जिला बक्सर द्वारा वृंदावन वाटिका में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर एक श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की।  अशोक ने कहा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव जी समाजवादी विचारकों के एक मजबूत रीढ़ थे। उन्होंने अपने जीवन काल में  समाजवाद को बढ़ावा देते हुए बहुत सारे कार्यों को धरातल तक पहुंचाने का कार्य किया।

उन्हें मण्डल मसीहा कहा जाता है। जिसके आधार पर आज देश के आरक्षण नीति चलती आ रही हैं। उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर उनके लिए परमात्मा से प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान बबन सिंह कुशवाहा, सीताराम सिंह, मोहन चौधरी, हरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, संजय चौधरी, धर्मेन्द्र ठाकुर, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, आजाद सिंह राठौर, प्रेम मिश्रा, निर्मल पासवान, डॉ. विनोद ठाकुर, राजेश कुशवाहा, अनिरुद्ध तिवारी, उपेन्द्र राम, ब्रजेश यादव, विवेक कुमार आदि कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here