-दोपहर 12 बजे भगवान को लगाया जाएगा छप्पन भोग
बक्सर खबर। अन्नकूट महोत्सव आज मनाया जा रहा है। इसके लिए सीता-राम विवाह आश्रम नया बाजार में विशेष तैयारी की गई है। आश्रम के महंत राजाराम शरण जी महाराज ने बताया कि दोपहर बारह बजे मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा। भगवान के महोत्सव में लोग प्रसाद ग्रहण करने आ सकते हैं।
आज के दिन ही ग्रामीण स्तर पर गोधन कूटने की परंपरा भी निभाई जाती है। इसमें माताएं और बहनें अपने भाई की सलामती की प्रार्थना करते हैं। हालांकि कुछ जगह यह त्योहार भैया दूज के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यम द्वितीया अर्थात भैया दूज 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस तिथि को भाई-बहन यमुना जी में स्नान भी करते हैं।





























































































