बक्सर खबर। नियाजीपुर पंचायत के लाल सिंह के डेरा में 10 तारीख को दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। एक तरफ से पंचायत मुखिया ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दूसरी तरफ से मंबोध यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने अपनी शिकायत बक्सर खबर को भेजते हुए कही है कि इस घटना से मुखिया का कोई लेना-देना नहीं है। इसकी जड़ हैं ददनी यादव। जो एक आपराधिक चरित्र के व्यक्ति हैं।
उस दिन मेंरे घर पर काम चल रहा था। इसी बीच ददनी अपने दो साथियों सुमेशर यादव व रामजी यादव के साथ पहुंचे। दनादन गोलियां चलाने लगे। हम लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मंबोध के इस कथन की जानकारी पुलिस को भी है। इस लिए उनकी शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


































































































