बक्सर खबर। कोरानसराय थाना के दखिनाव गांव के समीप आज मंगलवार की सुबह ऑटो ने अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल कपिलमुनी सिंह को डुमरांव ले जाया गय। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की वजह बने ऑटो रिक्शा और उसके चालक राजेश को हिरासत में ले रखा है।
पुलिस के अनुसार राजेश रोहतास जिले के दिनारा का रहने वाला है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कपिल मुनी सिंह प्रतिदिन सुबह टहलने जाया करते थे। आज भी सुबह घर से नहर के रास्ते मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी यह दुर्घटना हो गई।

































































































