‌‌‌ कर्मनाशा में बह गया मवेशी धोने गया किशोर, नहीं मिला शव

0
1059

-राजपुर इलाके की घटना, पुलिस व परिजन सभी परेशान
बक्सर खबर। कर्मनाशा नदी में मवेशियों को धोने गया किशोर सोमवार की दोपहर पानी में डूब गया। आस-पास मौजूद लोगों ने यह नजारा देखा तो उसे बचाने दौड़े। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। घटना राजपुर थाना के डिहरी गांव की है। ग्रामीणों ने बताया दोपहर के वक्त उमेश कुमार उर्फ छोटू (17वर्ष) पिता रामाशीष राम पानी में कपड़े खोल मवेशियों के साथ उतारा था। देखते ही देखते वह डूब गया।

सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया व जिला परिषद सदस्य पूजा देवी मौके पर पहुंची। उन लोगों ने राजपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। किशोर के शव की तलाश के लिए कुछ अच्छे गोताखोर भी बुलाए गए। लेकिन, शव नहीं मिला। पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया जिले के वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई है।

तट पर पड़ी किशोर की चप्पल

मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम वहां शव की तलाश करेगी। फिलहाल गांव के लोग जाल वगैरह की मदद से शव निकालने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया, यह संयोग ही है। कर्मनाशा में पानी पिछले एक दो दिन में बढ़ गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। शव बहकर कुछ आगे निकल गया है। इसी लिए वह मिल नहीं रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here