मानिकपुर में धूमधाम से मना विजयादशमी उत्सव

0
143

संघ शताब्दी वर्ष: उद्बोधन में अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने का संकल्प बताया                               बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सिमरी खंड के छोटका राजपुर मंडल अंतर्गत मानिकपुर मध्य विद्यालय परिसर में विजयादशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष शस्त्र पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, विभाग धर्म जागरण संयोजक श्रीमन नारायण राय, मुख्य अतिथि केशोपुर पंचायत के सरपंच संजय मिश्रा तथा खंड कार्यवाह बृजराज पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक की भूमिका अभिनव मिश्रा ने निभाई। वहीं अजीत कुमार के भावपूर्ण गीत हम सभी का जन्म तव प्रतिबिम्ब सा बन जाएं… ने स्वयंसेवकों और नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अपने उद्बोधन में प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संघ का 100 वर्ष केवल समय की गिनती नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्जागरण और समाज संगठन की सतत साधना का प्रतीक है। उन्होंने संघ के संघर्षपूर्ण इतिहास, समाज के बीच सेवा कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में बने संगठनों का उल्लेख किया। साथ ही संघ के पंच-परिवर्तन एकता, सौहार्द, आत्मनिर्भरता, संस्कार और राष्ट्र-निष्ठा पर चलते हुए समाज को संगठित करने का आह्वान किया। उन्होंने विजयादशमी को केवल पर्व नहीं, बल्कि अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने का संकल्प बताया। कार्यक्रम में बबन राय, बृजकिशोर मिश्रा, राधेश्याम राय, पियूष सिंह समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here