ईद मिलादुन्नबी पर अमन और भाईचारे का संदेश 

0
45

डॉ. दिलशाद आलम बोले इस्लाम हमेशा से देता रहा है शांति का पैगाम                                                       बक्सर खबर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रोटरी अध्यक्ष एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय प्रदेश सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि इस्लाम अमन और शांति की सबसे बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया के मुस्लिम समाज नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद सलल्लाहो अलैहि वसल्लम की पैदाइश का 1500वां साल मना रहे हैं और अमन-चैन का संदेश दुनिया को दे रहे हैं। डॉ. आलम ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती यहां की गंगा-जमुनी तहजीब है, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। उन्होंने बक्सरवासियों और पूरे बिहार को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।

उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब और मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय फाउंडेशन लगातार लोगों की सेवा में लगे हैं। हाल ही में पंजाब में प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम भी संस्था ने किया है। विशेष ट्रेन से मदद का सामान भेजकर वहां के लोगों तक राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में मौजूद डॉ. खालिद ने कहा कि रसूल की आमद ही इंसानियत और अमन का सबसे बड़ा पैगाम है। उन्होंने कहा, “हमारे नबी ने पत्थर पर रखकर भी भूखे को खिलाया। यही असली इस्लाम है।” इस मौके पर लल्लू जी, कल्लू, महताब, नजीर, मुख्तार अंसारी, नन्हे, एखलाक समेत कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here