‌‌‌ औद्योगिक थाना के चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया प्रोत्साहित

0
738

-शराब बरामदगी में दिखाई थी तत्परता
बक्सर खबर। औद्योगिक थाने के चार पुलिस कर्मियों को पुलिस कप्तान ने पुरस्कार प्रदान किया है। इनके नाम हैं अवर निरीक्षक योगेन्द्र कुमार, सिपाही अजय कुमार, रंग बहादुर सिंह व चालक रिजवान। कप्तान शुभम आर्य ने इन सभी रिवार्ड स्वरूप नकद राशि देने का निर्देश जारी किया है। पत्र में कहा गया है। सदर अंचल के इंस्पेक्टर की अनुशंसा पर यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

इन चारों ने मिलकर औद्योगिक थाना के मझरियां गांव में 281 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की थी। दिन की गश्ती के दौरान उन्हें सूचना मिली। मझरिया गांव के मेवालाल कुशवाहा व उनकी पत्नी तेतरी देवी द्वारा गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर इन लोगों ने पुख्ता कार्रवाई की अंजाम दिया और दोनों को शराब के साथ मौके से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 24 मई 2025 की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here