-एनजीटी ने पांच एकड़ अधिग्रहण के लिए मांगा प्रस्ताव
बक्सर खबर। जिले के लिए अच्छी खबर है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत यहां भी सेनेटरी लैंड का निर्माण होगा। इसके लिए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने पहल शुरू की है। उसके प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग ने बक्सर में आबादी से दूर जमीन अधिग्रहण का विज्ञापन भी प्रकाशित किया था। सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अंचल पदाधिकारी बक्सर द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू हो चुकी है। नदांव मौजा में जमीन की पहचान कर ली गई है। भू स्वामियों ने सहमती पत्र भी प्राप्त कर लिया गया है। फिलहाल जमीन का सरकारी मूल्य 11 करोड़ आंका गया है। अर्थात दो करोड़ रुपये एकड़ मूल्य का प्रस्ताव अंचल प्रशासन ने तैयार कर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को भेजा है।
सूत्रों के अनुसार नदांव मौजा की जमीन आबादी, तालाब, और मुख्य पथ से दूर है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। वैसे यहां का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख रुपये कट्ठा आंका गया है। भूमि का मुआवजा मिल जाने के बाद एनजीटी इस केन्द्र का निर्माण करेगी। जहां ठोस कूड़ा-कचरा का निस्तारण हो सकेगा। इसके अभाव में शहर की स्थिति बदतर होती जा रही है। क्योंकि लगातार बढ़ती आबादी शहर में गंदगी को बढ़ा रही है। उससे कहीं अधिक सड़क किनारे ठेला व दुकान लगाने वाली गंदगी फैला रहे हैं। जिसका निवारण बहुत जरुरी है।


































































































