बक्सर खबर: पंजाब से किसी तरह भागकर बक्सर पहुंची गुड़िया (काल्पनिक नाम,) के बयान ने जिले में पांव फैला रहे लड़की बेचने वाले गिरोह का भंड़ा फोड़ किया है। जांच में यह पता चला कि उसे नशा खिलाकर चैगाई के दो भाई कलाम हाशामी व डीएम हाशामी ने अपने चंगुल में फंसाया था। उसे वे दोनों पटना ले गए। जहां संजय ठाकुर के हाथों उसे बेच दिया गया। इस खेल में उनकी बहन अनवरी खातुन ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। वह उसे फोटो खिंचाने के नाम पर साथ ले गयी। वहां मिठाई खिलाई जिसके बाद उसे नशा हो गया। उसी हालत में उसके दोनों भाई रघुनाथपुर स्टेशन ले गए। जहां से रेल द्वारा पटना ले गए। जिस युवक के हाथ उसे बेचा गया। वह सुपौल जिला के तेतराही गांव ले गया। उसके बाद वह पंजाब पहुंचा दी गयी। लड़की की दुखभरी कहानी के बाद पुलिस की छापामारी में कलाम व डीएम हाशमी को दबोच लिया गया है। अनवरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है। बरामद किशाेरी के पिता ने पुलिस को बताया कि हमें उसी समय इन दोनों पर शक था। डर के मारे हमने 21 दिसम्बर 15 को सिर्फ लापता होने का सनहा दर्ज कराया।































































































Aase logo ko fasi dena chahiye