बक्सर खबर। भारत फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के कर्मी को आज अपराधियों ने लूट लिया। घटना डुमरांव थाना के अमथुआं-नंदन मार्ग पर दोपहर बाद हुई। जब फाइनेंस कर्मी संजय कुमार गुप्ता डुमरांव लौट रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनको अचानक रोक लिया। असलहे के बल पर उन्होंने गुप्ता से उसका बैग छीन लिया। जिसमें 61743 रुपये थे। इसके अलावा कंपनी का टैब व मोबाइल फोन भी अपराधियों ने ले लिया। जाने से पहले बाइक की चाबी छीन ली। जिससे वह पंगू हो जाए और उनका पीछा न कर सके।
लूट चुका कर्मचारी डुमरांव थाना पहुंचा। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। वह कैमुर जिला के चैनपुर थाना अंतर्गत मोकरी गांव का निवासी है। यहां गांवों में समूह बना काम करने वालों को आर्थिक मदद उपलबध कराता है। आज अमथुआ गांव में बैठक व कलेक्शन के लिए गया था। जहां से लौटने के दौरान यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अपराधियों की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर सूत्रों से संपर्क किया जा रहा है।
































































































