बक्सर खबरः रविवार देर रात जो दिल्ली में हुआ वो काफी शर्मनाक है। हार से बौखलाए लोगों ने इस तरह से घृणीत कार्यो को अंजाम दे रहे है। क्योंकि उन्हें डर यह बिहारी उनको सत्ता से दूर कर देगा। उक्त बातें भाजपा के युवा नेता महराज शिवांग विजय सिंह ने बक्सर खबर से बातचीत के दौरान कही। दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी काफी मेहनत कर रहे है। जिसका परिणाम है दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा को प्रचंड जनादेश मिला है। वहां झूठे सपने दिखा सत्ता में आए केजरीवाल जी को उखाड़ फेका।
इस डर से हो सकता है कि विपक्षी तिवारी को डराने में लगे है। भगवान का शुक्र है कि वो हमले के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। न्यूज पर दिखे सीसीटीवी फुटेज से साफ लगता है कि अगर वे होते तो अनहोनी घटना हो सकती थी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार हर मामले में फेल है। इसलिए उन्हें इस्तीफा देकर चुनाव में जाना चाहिए। वही युवराज चंद्रविजय सिंह ने कहा कि हार जीत तो चुनाव में होती रहती है। परन्तु जिसने भी यह हरकत की अगर चुनावी कारण से तिवारी पर हमला हुआ है तो यह भारतीय राजनीति को शर्मसार करने वाली घटना है।




































































































