सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, नहीं हो रही पहचान

0
658

बक्सर खबर : औद्योगिक थाना से महज कुछ दूरी पर अहिरौली गांव के समीप बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। अपराह्न साढ़े पांच बजे के लगभग यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पूछने पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पायी है। उस बाइक का क्या नंबर है। जिसे वह चला रहा था। पुलिस ने कहा यह जानने का मौका भी नहीं मिला। सूचना मिलते ही हम लोग घायल को लेकर अस्पताल चले आए। अभी भी यहीं हैं। उसने नीले रंग की जिंस व जैकेट पहन रखा है। बाइक के कागजात व मोबाइल आदि से लिंक जोड़कर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here