शव को लेकर आ रही एम्बुलेंस पलटी, चालक घायल

0
1245

बक्सर खबर : चौसा गोला के पास शव को लेकर आ रही एम्बुलेंस पलट गई। गाड़ी में बैठे सभी चार सवार यह सोच के हैरान थे कि उनकी किश्मत खराब है। उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने वाले कह रहे थे। आप सभी की किश्मत अच्छी है। चार बार गाड़ी पलटी। फिर भी आप लोग बच गए। उपर वाले को धन्यवाद दीजिए। यह दुर्घअना दोपहर डेढ़ बजे के लगभग चौसा गोला व बनारपुर के बीच हुई। एंबुलेंस में कुल चार लोग सवार थे। जिसमें चालक रिंकू कुमार (32) जिला बक्सर को चोट आयी है। अन्य लोग बाल-बाल बच गए हैं। घायल लोगों ने बताया कि आथर गांव निवासी युवक सरोज कुमार पिता दरोगा कुम्हार की मौत हरिद्वार में हुई थी। वहां से सूचना मिली तो हम लोग शव को लेने वहां गए थे। वहीं से एंबुलेंस लेकर लौट रहे थे। जिसमें बतौर चालक हरिद्वार निवासी भवर सिंह, हुलास कुमार ग्राम आथर थाना नावानगर, मनोज कुमार ग्राम चकरही थाना बिहियां जिला आरा सवार थे। यह तीनों पुरी तरह सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने जब यह हादसा देखा तो तुरंत वहां पहुंच गए। गाडी को धक्का दे बाहर निकाल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here