बक्सर खबरः गांव हो या शहर प्रत्येक आदमी की सोच 21वीं सदी में है। सबको गाड़ी चाहिए, एलइड़ी टीवी, सोफा चाहिए। परन्तु शौचलाय बनाने के लिए सरकार से मदद चाहिए। आखिर कब तक हम नई सोंच के साथ पुराने ख्याल में जियेगें। कब तक हमारे घर की बहु बेटी शौच करने जायेगी। बहुरानी के मुंह ढ़कने के लिए घुंघट चाहिए। शौच के लिए खुला आसमान। यह युक्त बातें बेलांव पंचायत के मुखिया अजय कुमार पाण्डेय ने पांच वार्ड ओडीएफ मुक्त होने पर कही। पाण्डेय ने कहा कि हमारे पंचायत में 14 वार्ड है। 1,3,5,6,8 वार्ड को ओडीएफ घोषित किया गया। इसके लिए लोगों को धन्यबाद। परन्तु बाकी 8 वार्ड के लोगों पर सोंच कर दुख होता है कि इतना समझने के बाद भी अभी तक नही समझे। परन्तु विश्वास है कि होली से पहले पुरा पंचायत ओडीएफ मुक्त होगा।
बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि जिस तरह हमें खाने पीने की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह सफाई भी बहुत जरूरी है। खुले में शौच करने से वातावरण में कीटाणु फैलने से उल्टी दस्त, मलेरिया, हैजा और पीलिया आदि घातक बीमारियां फैलती हैं। अधिकतर लोग बीमारियों में अपना पैसा और समय दोनों बर्बाद कर रहें हैं। हमारे पास महज अब 16 दिन बचे है। हम उम्मीद ही नही विश्वास करते है कि आप अपने पंचायत को ओडीएफ मुक्त कर जिले ही नही पुरे बिहार में इतिहास रचेगें।



































































































