बक्सर खबर : जदयू जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह वह कमलेश कुमार सिंह ने शनिवार को भाजपा सांसद अश्विनी चौबे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्हें खुद का चेहरा आइने के सामने रखने की सलाह देते हुए इन नेताओं ने कहा कि जनता से जो वादे इन्होंने किए। उसका क्या हुआ वे स्वयं बताएं। रहीं बात मुख्यमंत्री की तो उन्हें बिहार ही नहीं पूरा देश व विश्व जानता है। वे घुटने टेकने वाले नहीं है।
इसी बिहार में नरेन्द्र मोदी का भोज रद्द कर उन्होंने पहले भी भाजपा व अश्विनी चौबे को आइना दिखाया था। इस लिए सांसद अपनी सोचें दूसरे को सीख देने की जरुर नहीं। कब कौन सा निर्णय लेना है। इसका पूरा अधिकार व अच्छी समझ रखने वाला जदयू में नीतीश कुमार से बेहतर कोई नहीं है। बड़े बोल बोलने वाले सांसद को पता होना चाहिए। उनकी छवि आज जनता के बीच क्या है।

































































































