बक्सर खबर : व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार की दोपहर दो बजे हंगामा खड़ा हो गया। गुस्से में लाल हुए अधेड ने सुरक्षा ड्यूटी में खड़े पुलिस वालों पर ही चाकू तान दिया। एक बारगी तो लोगों को यकीन नहीं हुआ। पर हवलदार बसंत के पसीने छूट गए। अचानक उसे जान पर खतरा महसूस हुआ।
वहां मौजूद एसआई महेन्द्र प्रसाद राम ने उसे दबोच लिया। तुरंत नगर थाने को सूचना दी गई। वहां पहुंची पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम जयमंगल सिंह (यादव) है। यह राजपुर थाना के ललमन के डेरा का निवासी है। इसका कहना है कि ललमन उसके दादा जी थे। उस बस्ती की जमीन का वारिस है। उसी जमीन के लिए वह लंबे समय से न्यायालय की दौड़ लगा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि वह पहले भी जमीन का फर्जी कागजात बनवाने के मामले में जेल जा चुका है।



































































































