छापेमारी-पुलिस पर हमला करने वाले चार को जेल

0
435

बक्सर खबरः राजपुर थाना के पलियां गांव मे संतोष पासवान को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमलावर करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह घटना शुक्रवार देर रात हुयी थी। जिसमें तीन सिपाही मंटू राम, शिव पुजन राम व रवि राम घायल हो गये थे। घायलों के बयान पर 13 नामजद सहित 20 अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ था। घटना के आरोपी पलिया निवासी अरविंद पासवान, रामाकांत पासवान और नौशाद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हैं कि गिरफ्तार नौषाद अंसारी संतोष पासवान के शार्गिदों में से एक हैं। जिसके द्वारा पिछले दिनों हरिशंकर पाण्डेय के घर पर फायरिंग करने के साथ ही कई मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here