अब कुर्सी पर बैठेंगे जनता दरबार के फरियादी

0
385

बक्सर खबर : नए वर्ष में आम जन की सुविधा पर जिला प्रशासन खासा ध्यान दे रहा है। प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को लगने वाले जनता दरबार के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। डीएम से मिलने वाले फरियादियों को अब लाइन में खड़े नहीं रहना होगा। उनके लिए नयी कुर्सियां मंगाई गयी हैं। जिन्हें समाहरणालय के बारामदे में रखा गया है। जहां कल तक लोग खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते थे। कभी-कभी तो लंबी कतार होने के कारण लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ता था। ऐसी स्थिति में खड़े रहने में परेशानी होती थी। जिसको देखते हुए ऐसा किया गया।

जन हित में जारी, बक्‍सर खबर
जन हित में जारी, बक्‍सर खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here