बक्सर खबर : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया जाना है। इसके तहत सदर एसडीओ गौतम कुमार, परिवहन पदाधिकारी तौकीर अकरम व एमभीआई राजीव कुमार ने संयुक्त रुप से जांच अभियान चलाया। पहले जब भी अभियान चला है। लोगों को चेतावनी दे छोड़ दिया जाता रहा है। पर इस बार प्रशासन कार्रवाई के मुड़ में थे। कुल 34 बाइक वालों से जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग के अनुसार रविवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ हो रहा है। जो 16 जनवरी तक चलेगा। इसकी जागरुकता के लिए रविवार को किला मैदान से दस बजे रैली निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर में फैंसी क्रिकेट मैच खेला जाएगा। जो आमजन और ट्रांसपोर्टर के बीच होगा।
































































































