बक्सर खबर : रोहित वेमुला की हत्या हुई थी। क्योंकि उसे आत्म हत्या करने पर मजबूर किया गया था। वहीं जेएनयू का छात्र नजीब 14 अक्टूबर से लापता हैं। उसका अभी तक पता नहीं। इसके लिए दिल्ली सरकार व केन्द्र सरकार जिम्मेवार है। इन मुद्दों को लेकर आइसा की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई। चरित्रवन स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता कुमारी ने की। इस संगठन के लोगों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया। इस दौरान विमल कुमार जिला सचिव, शंभु तिवारी, प्रभात, किशन, पृथ्वी राज, अमन राज, गुंजन, प्रिया, दीपक, सोनू, कौशल, क्षितिज आदि शामिल रहे।































































































