लालमुनी चौबे की मनाई जाएगी प्रथम पुण्यतिथि

0
1743

बक्सर खबर : ईमानदार राजनेता के रुप में अपनी पहचान बनाए रखने वाले दिवंगत भाजपा नेता लालमुनी चौबे की प्रथम पुण्य तिथि शनिवार को मनाई जाएगी। नगर भवन इसके लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां से चार बार लोकसभा सांसद रहे लालमुनी चौबे को अपना आदर्श मानने वाले तमाम भाजपा व दूसरे दलों के लोग इसमें शामिल होंगे।

सूचना के अनुसार इस कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, गिरीराज सिंह केन्द्रीय राज्य मंत्री, नित्यानंद राय प्रदेश अध्यक्ष, अश्विनी चौबे सांसद बक्सर, आर के सिन्हा राज्य सभा सांसद, आर के सिंह आरा सांसद, संजय जायसवाल बेतियां सांसद, जनार्दन सिंह यादव पूर्व सांसद आदि शामिल होंगे। वरीष्ठ पत्रकार व इंदिरा गांधी कला अकादमी के अध्यक्ष रामबहादुर राय इसकी अध्यक्षता करेंगे। ग्यारह बजे से नगर भवन में इसकी शुरुआत होगी। कार्यक्रम लालमुनी चौबे स्मृति न्यास परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी बक्सर द्वारा किया जा रहा है। पूर्व सांसद के ज्येष्ठ पुत्र हेमंत चौबे ने बताया कि इस आयोजन में बक्सर के कार्यकर्ताओं का उनके प्रति जो सम्मान है। यह आयोजन उसी का प्रमाण है। हम सभी को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।

यह भी पढ़े :- लालमुनी चौबे, फर्श से अर्श का सफर 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here