बक्सर खबर : भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में निगरानी समिति का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष एडीएम बक्सर होंगे। अगर आपसे किसी कार्यालय में कोई रिश्वत मांगता है। तो तत्काल उसकी सूचना मोबाइल नंबर 9473194240 पर दें। जिला प्रशासन उस पर तत्काल कार्रवाई करेगा। निगरानी समिति में एडीएम के अलावा दोनों अनुमंडल के एसडीओ और डीएसपी शामिल किए गए हैं। जिनकी अगुआई में टीम कार्य करेगी। इसका निर्णय सोमवार को जिला प्रशासन की बैठक में लिया गया। वहां हुयी बैठक में राष्ट्रीय एकता व सतर्कता अभियान सप्ताह मनाने एवं इमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलायी गयी। इसकी जानकारी जन संपर्क कार्यालय द्वारा मीडिया को जारी की गयी है।































































































