संत रविदास का अपमान करने वाले हो दंडित

0
401

बक्सर खबर : जन अधिकार पार्टी के सदस्यों ने हुंकहां गांव में हुए संत रविदास मंदिर की प्रतिमा के साथ अनादर का अपना मुद्दा बनाया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष दुबे ने इसके लिए जिला संगठन इकाई की बैठक बुलायी। जिसमें कहा गया कि सदर प्रखंड के हुंकहा में जो घटना शुक्रवार को हुई। उसकी निंदा होनी चाहिए। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। बैठक में युवा नेता रविशंकर दुबे, अक्ष्यबर दुबे, मुरली दुबे, विजय शंकर दुबे, अरूण पांडेय, राज कुमार दुबे, बालकृष्ण पांडेय, श्रीकांत दुबे, ओम प्रकाश, राजकुमार दुबे, नरसिंह राम, सुनील यादव, भदल पासवान आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here