बक्सर खबरः एक करोड़ के गबन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात पहंचा दिया। शुक्रवार की सुबह इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसुधर गांव से यशवंत सिंह को पकड़ जेल भेज दिया। यशवंत पर इटाढ़ी कांड संख्या 88/15 के तहत एक करोड़ लागत मुल्य के धान के गबन का आरोप था। जो पिछले कुछ समय से फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने पुष्टी की।

































































































