बक्सर खबर : मतगणना के दूसरे दिन डुमरांव अनुमंडल के कुछ प्रखंड़ो से परिणाम प्राप्त हुए हैं। जो निम्न हैं
डुमरांव प्रखंड : मठिला पचायत मुखिया पद -देवेन्द्र सिंह 1246, दूसरे स्थान पर प्रमोद कुमार 997।
कनझरुआ पंचायत मुखिया पद : शुरेश कानू 627, दूसरे स्थान पर सरोज कुमार शर्मा 547
मुंगाव पंचायत मुखिया पद : वशिष्ठ सिंह 1199, दूसरे स्थान पर इंदल सिंह 868 ।
केसठ प्रखंड : पंचायत केसठ मुखिया पद : धनंजय यादव 2618, दूसरे स्थान पर गामा यादव 1966 । कतिकनार पंचायत से कलावती देवी 910 मत, दूसरे स्थान पर मुन्ना राम 741 मत। इस प्रखंड के जिला परिषद का परिणाम भी आ गया है। यहां धनंजय आर्या 4668 मत पाकर विजयी हुए हैं। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष गामा यादव की पत्नी विद्याभारती 3738 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
ब्रह्मपुर प्रखंड मुखिया पद : बैरियां पंचायत – पुनम देवी 2478, दूसरे स्थान पर सविता देवी 1441 मत। इसी प्रखंड की हरनाथ पुर पंचायत से सुरेन्द्र कुंवर 1476, दूसरे स्थान पर श्रीमन राय 938 मत। महुआर पंचायत से गंगाजली देवी 888, दूसरे स्थान पर रिंकू देवी 695 मत। दक्षिणी नैनीजोर पंचायत से धर्मदेव तिवारी 1350 मत, गौरीशंकर तिवारी 750 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
सिमरी प्रखंड से मुखिया पद : रामपुर परसनपाह -सावित्री देवी 932, दूसरे स्थान पर गिरजा देवी 625 मत।
राजपुर कला से मिरा देवी 1208 मत, दूसरे स्थान पर लवंगी देवी 699 मत।
सिमरी पंचायत से रेशमी देवी विजयी हुई हैं। उन्होंने सावित्री देवी को मात दी है। इनके कुल मतों की जानकारी अप्राप्त है।
चक्की प्रखंड से मुखिया पद : चक्की पंचायत से धर्मराज चौधरी 2252, दूसरे स्थान पर शेषनाथ यादव 1671 मत। जवहीं पंचायत से उर्मिला देवी 635, दूसरे स्थान पर सिला देवी 600 मत।
नावानगर प्रखंड से मुखिया पद : बाबुगंज इंग्लिश -सत्येन्द्र कुमार 2335, दूसरी स्थान पर उर्मिला देवी 1673 मत। बेलाव पंचायत से प्रमोद कुमार रवानी 2322, दूसरे स्थान पर लक्ष्मण चौधरी 748 मत। नावानगर पंचायत से रीता देवी 1160 मत पाकर विजयी रहीं। दूसरे स्थान पर हसबुन निभा 1007 मत।
चौगाई के मुंगाव पंचायत से शिवजी ठाकुर 1053 मत पाकर मुखिया निर्वाचित हुए हैं। सर्वण कुमार 786 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।


































































































