गुप्ता परिवार से मिलने पहुंचे सांसद, तीन से धरना

0
1301

बक्सर खबर : डुमरांव के पोल्ट्री फार्म व्यवसायी सुरेन्द्र गुप्ता की हत्या 19 अप्रैल को हुई थी। डेढ़ महीने से अधिक का समय गुजर गया। पुलिस न तो हत्यारों का सुराग ढूंढ पायी न ही प्रशासन ने कोई सहायता दी। बक्सर खबर द्वारा इस परिवार की दासता प्रकाशित करने के बाद डीएम ने आश्वासन दिया था। अधिकारियों की टीम भेजी गयी है। विधवा को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वह बात भी कोरी गप निकली। रविवार की शाम सांसद अश्विनी चौबे गुप्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे। डुमरांव के शिवपुरी मुहल्ले में तब भीड़ जमा हो गयी। जब वे पहुंचे। गुप्ता की पत्नी माला ने बताया कि अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है। पुलिस ने भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया। सुरेन्द्र गुप्ता की मौत से उनका पुरा परिवार टूट गया है। घर में पांच बेटियां और एक पुत्र है। घर मेंं बूढ़े पिता हृदयानंद गुप्ता न्याय के लिए सांसद के सामने हाथ फैलाए खड़े थे। उनकी करुण व्यथा सुन सभी चूप। अश्विनी चौबे ने कहा अगर उचित सुनवायी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बिहार में जंगल राज आ गया है। चारो तरफ दिख रहा है। वहीं माला ने बताया कि इस अन्याय के खिलाफ वह तीन जून से डुमरांव राजगढ़ चौक पर प्रशासन के खिलाफ धरना देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here