बक्सर खबर : उतराखंड में बहुमत की सरकार थी। पर भाजपा ने उस सरकार को पहले गिराने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। केन्द्र की सरकार संविधान में प्रदत अधिकारों का दुर्पयोग कर रही है। ऐसी मनमानी नहीं चलेगी। इसके विरुद्ध कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकला। जो पुस्तकालय रोड स्थित पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, प्रत्याशी रह चुके अनिल त्रिवेदी, युवा नेता बजरंगी मिश्रा आदि शामिल रहे।


































































































